फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : बेटे व पति की मौत से परेशान वृद्धा ने किया आत्मदाह, खुद पर मिट्टी का तेल उडे़ल लगा ली आग

Wed, 30 Nov 2022 10:43 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अपने पति व बेटे की मौत से गमजदा एक महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में हसनगंज में बेटे व पति की मौत से परेशान कौशल्या देवी (65) ने बुधवार दोपहर को खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। चीखपुकार पर आए पड़ोसियों ने पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। पुलिस ने वृद्धा को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, डालीगंज में बाबू वाली गली निवासी कौशल्या के पति सियाराम की 25 साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद बड़े बेटे रतन उर्फ प्रसाद की एक महीने पहले हार्टअटैक से मौत हो गई। इस सदमे को वह बर्दाश्त नहीं कर सकीं। इससे पहले वे दो बार घर छोड़कर भी जा चुकी थीं। परिवारीजन उन्हें तलाश कर घर ले आए थे, लेकिन वह हमेशा गुमसुम रहती थीं और किसी से बात भी नहीं करती थीं।  

आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार
कौशल्या के तीन बेटे हैं। एक रतन जिसकी एक महीने पहले मौत हो गई। वहीं  परिवार में लखन व पुत्तन है। दोनों का परिवार एक साथ रहता है। कौशल्या के दोनाें बेटे मजदूरी करते हैं। वहीं मां को विधवा पेंशन मिलता था। जिससे परिवार का खर्च चलता था। लखन ने बताया कि हादसे की सूचना मिली तो उसने पुत्तन की पत्नी को फोन किया। उसे जानकारी हुई तो पहली मंजिल पर गई। जहां दरवाजे को धक्का देकर खोला तो अंदर वह गंभीर रुप से झुलस गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें