फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बेटी की शादी के दिन पिता ने लगाई फांसी, शराब पीकर आने पर रिश्तेदारों ने लगाई थी फटकार

Sun, 27 Nov 2022 08:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

टिकरा गांव के किसान व आटा चक्की संचालक सुनील के परिवार में पत्नी सरोज द्विवेदी, पांच बेटियां और इकलौता बेटा अंकुर हैं। रविवार रात सुनील की चौथे नंबर की बेटी नव्या की बरात कानपुर से आनी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में मोहनलालगंज में टिकरा निवासी सुनील द्विवेदी (55) का शव रविवार सुबह कमरे में फंदे से लटकता मिला। उनकी चौथी बेटी की बरात रविवार को आनी थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि शनिवार शाम सुनील शराब पीकर घर पहुंचे। इस पर परिजनों ने फटकार लगा दी। कुछ लोगों ने बताया कि सुनील कर्ज से परेशान थे। परिवारीजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार सोमवार को होगा। 

विज्ञापन


टिकरा गांव के किसान व आटा चक्की संचालक सुनील के परिवार में पत्नी सरोज द्विवेदी, पांच बेटियां और इकलौता बेटा अंकुर हैं। रविवार रात सुनील की चौथे नंबर की बेटी नव्या की बरात कानपुर से आनी थी। शनिवार शाम सुनील शराब के नशे में घर पहुंचा तो कुछ रिश्तेदारों ने उसे खूब उल्टा-सीधा सुनाया। परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह जब सुनील काफी देर तक नहीं उठे तो कमरे में पहुंचे।

देखा कि हुक में गमछे के सहारे सुनील का शव लटक रहा था। यह देख रोना-पीटना मच गया। परिवारीजनों और रिश्तेदारों ने फैसला किया कि सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। तब तक शव पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा रहेगा। परिवारीजनों का कहना था कि वह कर्ज से परेशान था। तीन बेटियों की शादी के लिए कर्ज लिया था। चौथी बेटी के विवाह के लिए भी कर्ज लेना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें