फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : छात्रवृत्ति हड़पने वाले मेरठ के कॉलेज प्रबंधक को ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 10:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

स्पेशल डीजी ईओडब्ल्यू प्रशांत कुमार ने बताया कि वर्ष 2010-11 में मेरठ के मदरसा हदिसुल कुरान अरेबिक कॉलेज ने छात्रवृत्ति के 4,72,100 रुपये हड़प लिए थे। जांच में पुख्ता सुबूत मिलने के बाद कॉलेज के प्रबंधक शकील अहमद काश्मीरी को ईओडब्ल्यू के मेरठ सेक्टर की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी शकील अहमद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों को दी जाने वाली प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हड़पने वाले मेरठ के कॉलेज संचालक को यूपी पुलिस की आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


स्पेशल डीजी ईओडब्ल्यू प्रशांत कुमार ने बताया कि वर्ष 2010-11 में मेरठ के मदरसा हदिसुल कुरान अरेबिक कॉलेज ने छात्रवृत्ति के 4,72,100 रुपये हड़प लिए थे। जांच में पुख्ता सुबूत मिलने के बाद कॉलेज के प्रबंधक शकील अहमद काश्मीरी को ईओडब्ल्यू के मेरठ सेक्टर की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण की जांच शासन के निर्देश पर ईओडब्ल्यू कर रहा है। जांच के दायरे में मेरठ के कई स्कूलों के संचालक, प्रधानाध्यापक, तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें