फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बाबू सिंह कुशवाहा के करीबियों की कंपनी की ईडी ने शुरू की जांच, कई संपत्तियां खरीदने का मामला

Tue, 16 May 2023 07:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

हाल ही में आयकर विभाग ने भी बाबू सिंह की लखनऊ में कानपुर रोड स्थित एक बेशकीमती संपत्ति को बेनामी एक्ट में जब्त किया था। ये संपत्ति भी विंध्य शक्ति के नाम थी, जिसे बाद में कानपुर के देशराज सिंह को बेचा गया था।
विज्ञापन
बाबू सिंह कुशवाहा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के करीबियों की कंपनी विंध्य शक्ति सीमेंट प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में आ गई है। बाबू सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच कर रहे ईडी को कुछ ऐसी संपत्तियों की जानकारी मिली है, जो कंपनी के नाम से खरीदी गई थीं। बताते चलें कि हाल ही में आयकर विभाग ने भी बाबू सिंह की लखनऊ में कानपुर रोड स्थित एक बेशकीमती संपत्ति को बेनामी एक्ट में जब्त किया था। ये संपत्ति भी विंध्य शक्ति के नाम थी, जिसे बाद में कानपुर के देशराज सिंह को बेचा गया था।

विज्ञापन


बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत बीते दस साल से जांच कर रहे ईडी ने हाल ही में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस भी दर्ज किया था। इस मामले में ईडी बाबू सिंह की ऐसी संपत्तियों का पता लगा रही है, जिनका बेनामीदार कोई और है। ईडी ने इस संबंध से आयकर विभाग से भी कुछ जानकारियां मांगी थी, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें