फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : डीजीपी ने दिए फील्ड के अफसरों को निर्देश, कांवड़ियों को न होने पाए किसी तरह की असुविधा

Sun, 24 Jul 2022 08:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डीजीपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पिकेट, पुलिस गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग की जा रही है। विभिन्न मुख्य मार्गो के रूट डायवर्जन के लिए पर्याप्त यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि कांवड़ यात्रियों को उच्च स्तर की सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं और पर्याप्त मात्रा में सभी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शनिवार को मेरठ और हाथरस की घटना के बाद डीजीपी की ओर से जारी किए गए निर्देशों और व्यवस्था के बारे में विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी गई

विज्ञापन

   
डीजीपी ने बताया कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रा में किसी तरह का व्यवधान न उत्पन्न हो। कांवड़ यात्रा अच्छे, आनंद मय व भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो। शरारती एवं असामाजिक तत्वों में कानून का भय हो। इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक अफसरों द्वारा पूरे कांवड़ मार्ग और महत्वपूर्ण स्थानों पर सतत निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हेलीकाप्टर से हवाई निरीक्षण किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव का असर कांवड़ यात्रा पर भी दिख रहा है और श्रद्घालु राष्ट्रप्रेेम की भावना से भारी संख्या में राष्ट्रध्वज लेकर देश भक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण को प्रदर्शित कर रहे हैं।
    
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 840 कांवड़ मार्ग हैं। 4556 शिवालय हैं। 314 स्थानों पर सावन मेले का आयोजन हो रहा है। 332 नदी व घाट पर कांवड़ में पवित्र जल भरा जा रहा है। पुलिस की सभी स्थानों पर शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। कांवड़ क्षेत्र को 1917 सेक्टर में बांटा गया है। 151 कंपनी पीएसी और 11 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल लगाए गए हैं। 1195 क्यूआरटी टीम सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन


आम लोगों की सुरक्षा का भी रखा जा रहा ख्याल
डीजीपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पिकेट, पुलिस गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग की जा रही है। विभिन्न मुख्य मार्गो के रूट डायवर्जन के लिए पर्याप्त यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। उन्हें ब्रेथ एनेलाइजर व अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। आम लोगों को कोई असुविधा न हो इसके भी बंदोबस्त किए गए हैं। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए महिला पुलिस कार्मिकों की तैनाती की गई है। डीजीपी ने बताया कि पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय से सातों दिन 24 घंटा एम्बुलेंस एवं स्वास्थ कर्मियों की मौजूदगी सुनिश्चित कराई गई है।

जगह-जगह पर की गई है गंगा जल की व्यवस्था
डीजीपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पवित्र गंगा जल की व्यवस्था की गई है। जिससे कांवड़ यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा होने पर उन्हें पवित्र गंगा जल उपलब्ध हो सके। इसी तरह रेल मार्ग पर भी यात्रा के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

सोशल मीडिया पर की जा रही निगरानी
डीजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। व्हाट्स एप, ट्विटर, इंस्टाग्राम व फेसबुक पर पोस्ट व अफवाहों पर निगरानी के साथ-साथ जरूरी कार्रवाई भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें