फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : छाया रहेगा घना कोहरा, कई इलाकों में यलो अलर्ट, कानपुर नगर में पारा पांच से नीचे लुढ़का

Wed, 21 Dec 2022 11:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कई इलाकों में बुधवार को तापमान में खासी गिरावट भी दर्ज की गई है। फुर्सतगंज में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री, जबकि कानपुर नगर में 4.4 डिग्री तक पहुंच गया। इसी तरह चुर्क में 6.2, प्रयागराज 7.6, कानपुर (आईएएफ) 7.7 और लखनऊ में 7.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के ज्यादातर इलाके बीते दो दिनों से घने कोहरे की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने 24 दिसंबर तक के लिए घने कोहरे की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बुधवार को तापमान में खासी गिरावट भी दर्ज की गई है। फुर्सतगंज में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री, जबकि कानपुर नगर में 4.4 डिग्री तक पहुंच गया। इसी तरह चुर्क में 6.2, प्रयागराज 7.6, कानपुर (आईएएफ) 7.7 और लखनऊ में 7.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।  

विज्ञापन


यहां यलो अलर्ट 
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, रायबरेली, अमेठी, शामली, संभल, बदायूं, अंबेडकरनगर, अमरोहा, अयोध्या, गौतम बुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ समेत आसपास के इलाके।

स्कूलों का समय बदला 
सीतापुर, सुल्तानपुर, अयोध्या के साथ ही कोहरे से प्रभावित अवध क्षेत्र के अधिकांश जिलों के डीएम ने स्कूल खुलने का समय सुबह दस बजे करने का आदेश दिया है। कोहरे के कारण अयोध्या और बाराबंकी में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें