फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : 34 आयुष कालेजों के डाटा का मिलान पूरा, मिली भारी हेराफेरी, कालेजों के लिए जाएंगे बयान

Wed, 16 Nov 2022 09:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एसटीएफ एक दिन पहले ही 23 कालेजों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को नोटिस देकर तलब कर चुकी है। इन लोगों से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। वहीं बाकी कालेजों के प्रबंधन से बाद में सवाल जवाब किए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने 34 कालेजों के डाटा का मिलान पूरा कर लिया है। जिसमें भारी हेराफेरी मिली है। जांच के दौरान जो भी कमियां पाई गई हैं उनसे संबंधित दस्तावेज संबंधित कालेजों से मांगे गए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि भारी संख्या में ऐसे डाटा मिले हैं जिन्होंने नीट की परीक्षा ही नहीं दी और उनका दाखिला हो गया। इसमें अधिकतर दूसरे राज्य के छात्र बताए जा रहे हैं। पहले उन कालेजों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से पूछताछ की जाएगी जहां अधिक दाखिले फर्जी तरीके से कराए गए। इसके बाद शक के दायरे में आए बाकी सरकारी कालेजों के प्रधानाचार्यों और निजी कालेज के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। 

एसटीएफ एक दिन पहले ही 23 कालेजों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को नोटिस देकर तलब कर चुकी है। इन लोगों से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। वहीं बाकी कालेजों के प्रबंधन से बाद में सवाल जवाब किए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल एसटीएफ अपनी कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है ताकि गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में आसानी से साबित किया जा सके। इसके अलावा मामला सीबीआई में जाने की संभावना को देखते हुए भी एसटीएफ फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें