कोरोना के नए वैरिएंट आने बाद स्वास्थ्य विभाग व अस्पताल अलर्ट मोड पर आ गए थे। सभी ने अपनी व्यवस्थाएं ठीक कर ली थी ताकि कोविड से आसानी से निपटा जा सके। राहत की बात यह रही कि जांच बढ़ने बाद भी कोविड केस का ग्राफ कई दिन से शून्य रहा। शुक्रवार को 16 दिन बाद कोविड का नया केस सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है महिला दूसरी बीमारी से ग्रस्त थी। जांच में वह कोविड पॉजिटिव आई है।
लखनऊ में महानगर स्थित निजी अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला (70) दूसरी बीमारी को लेकर भर्ती हुई थी। लक्षण होने पर निजी अस्पतालों ने जांच कराई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग महिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। डॉ. निशांत निर्वाण ने बताया बुजुर्ग महिला अस्पताल में भर्ती हैं। बताया 28 दिसंबर को आखिरी केस मिला था। जिले में एक्टिव केस की संख्या भी एक है।