फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत-दर-मुसीबत : लखनऊ में सनी लियोनी के कार्यक्रम में उड़ीं कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां

Thu, 01 Apr 2021 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ 
विज्ञापन
मास्क के बगैर लगा मजमा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आशियाना थानाक्षेत्र स्थित चांसलर क्लब में बुधवार रात जोशएप की लांचिंग और मेगा टैलेंट शो में अभिनेत्री सनी लियोनी के कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की खूब धज्जियां उड़ीं। वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के बजाय कार्यक्रम का लुत्फ उठाते दिखे। हालांकि आशियाना इंस्पेक्टर का कहना है कि कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन कराया गया।

विज्ञापन


चांसलर क्लब में बुधवार रात जोश एप की लांचिंग और मेगा टैलेंट शो का आयोजन हुआ जिसमें अभिनेत्री सनी लियोनी की मौजूदगी के चलते लोगों का हुजूम उमड़ा था। इस दौरान भीड़ में अधिकतर लोगों ने न मास्क पहना था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ।

आशियाना इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता का कहना है कि आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति ली गई थी और सनी लियोनी और उनके स्टाफ के अलावा मात्र 100 लोग ही कार्यक्रम ही मौजूद थे। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कोई उल्लंघन नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें