फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow news : मुख्यमंत्री योगी ने शाह समेत 15 मुख्यमंत्रियों को भेंट किए ओडीओपी के तोहफे

Fri, 28 Oct 2022 10:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने गृहमंत्री को ब्रास की प्रभु श्रीराम की प्रतिमा और ओडीओपी की गुलाबी मीनाकारी भेंट की है जबकि मुख्यमंत्रियों को वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी से बने उपहार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
सीएम योगी ने गृह मंत्री अमित शाह को भेंट की ओडीओपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सूरजकुंड (हरियाणा) में आंतरिक सुरक्षा पर आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर में गृहमंत्री अमित शाह समेत 15 प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को यूपी सरकार की ओर से एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तोहफे  भेंट किए।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कन्नौज का इत्र, लखनऊ की चिकनकारी के अलावा ब्रास की प्रतिमा और वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी से बने उपहार भेंट किए हैं। उन्होंने गृहमंत्री को ब्रास की प्रभु श्रीराम की प्रतिमा और ओडीओपी की गुलाबी मीनाकारी भेंट की है जबकि मुख्यमंत्रियों को वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी से बने उपहार प्रदान किए गए। चिंतन शिविर में सहभागिता करने वाले अन्य डेलीगेट्स को भी 250 ओडीओपी बॉक्स उपहार स्वरूप भेंट किए गए हैं। इसमें 150 बॉक्स इत्र, 25 बॉक्स चिकन स्टॉल, 25 बॉक्स सिल्क स्टॉल, 25 बॉक्स ब्रास बाउल्स मुख्यमंत्री ने भेंट किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें