फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सीबीआई ने सीतापुर में इंडियन बैंक के मैनेजर और बिचौलिए को रिश्वत लेते दबोचा

Mon, 04 Dec 2023 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने सीतापुर की मछरेहटा स्थित इंडियन बैंक की राठौरपुर शाखा के प्रबंधक विवेक कुमार सिंह और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अंकित कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
CBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने सीतापुर की मछरेहटा स्थित इंडियन बैंक की राठौरपुर शाखा के प्रबंधक विवेक कुमार सिंह और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अंकित कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वह मिश्रिख निवासी कृषक विनोद कुमार से किसान क्रेडिट कार्ड का कर्ज मंजूर करने के बदले 13 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

विज्ञापन


कृषक विनोद कुमार ने इसकी शिकायत सीबीआई, लखनऊ में की थी, जिसके बाद एक टीम उसे ट्रैप करने के लिए शनिवार को सीतापुर भेजी गयी थी। जैसे ही विनोद कुमार ने अंकित कुमार को रिश्वत के 11 हजार रुपये दिए, नजदीक मौजूद सीबीआई के अधिकारियों ने उसे दबोच लिया। तत्पश्चात शाखा प्रबंधक विवेक कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने उसके प्रयागराज और सीतापुर स्थित आवास पर छापा भी मारा है। दोनों को रविवार को राजधानी स्थित सीबीआई के रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें