फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मामूली विवाद में युवक को मारी थी गोली, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी मान सिंह (35) को मामूली विवाद में गोली मारी गई थी। रविवार को पुलिस ने नामजद एक आरोपी को चंदौकी के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय मान सिंह पर बृहस्पतिवार देर शाम रास्ते में पहले से ही घात लगाकर बैठे दो युवकों ने फायरिंग कर दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका उपचार ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है। मामले में घायल मान सिंह के भतीजे अभिषेक सिंह की तहरीर पर विजेन्द्र सिंह उर्फ अंशू सिंह व अभिषेक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। पुलिस ने चंदौकी के पास बाइक से भागने की कोशिश में विजेन्द्र सिंह उर्फ अंशू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि मामूली विवाद में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त तमंचा व खोखा कारतूस बरामद कर लिया है। एसएचओ अखंड देव मिश्र ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें