श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देवसिंह
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा (65) का शुक्रवार सुबह लखनऊ एसजीपीजीआई में निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका शव पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय लाया गया। बाद में गोंडा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।