फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मवेशी के शव से टकराई बाइक, दो भाइयों की मौत, पीछे बैठे छोटे भाई ने लगा रखा था हेलमेट

Mon, 09 Oct 2023 10:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सोमवार को बीच सड़क पर पड़े मवेशी के शव से दो भाइयों की बाइक टकरा गई। दुर्घटना में जख्मी दोनों भाइयों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सोमवार को बीच सड़क पर पड़े मवेशी के शव से दो भाइयों की बाइक टकरा गई। दुर्घटना में जख्मी दोनों भाइयों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गोसाईंगंज के कस्बा अमेठी के चौहट्टा वार्ड निवासी शाहरुख (25) अपने छोटे भाई ताज वारिस (21) के साथ बाइक से सुबह छह बजे दुबग्गा मंडी सब्जी जा रहे थे। सुल्तानपुर हाईवे पर अहिमामऊ गांव के पास दोनों की बाइक मवेशी से शव से टकरा गई थी। पुलिस के अनुसार, बाइक शाहरुख चला गया था और हेलमेट पीछे बैठे ताज वारिस में लगा रखा था। बाइक की रफ्तार भी बहुत तेज थी। मृतक के भाई जुबरे के मुताबिक, सात भाइयो में मृतक शाहरुख सबसे बड़े थे और ताज वारिस तीसरे नंबर पर थे।

जवान बेटों की मौत की खबर सुनकर मां मेहर जहां और पिता गुलाम अंसारी बेसुध हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव जब घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। दोनों भाइयों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। हादसे के बाद भी मवेशी का शव सड़क पर पड़ा रहा। न तो पुलिस ने शव हटवाने की जहमत उठाई और न ही जिम्मेदार विभाग ने। गाड़ियों की टक्कर से मवेशी के शव क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें