रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ने और जलाने के आरोप में गिरफ्तार सतेंद्र कुशवाहा, मोहम्मद सलीम, सुरेश सिंह यादव, यशपाल सिंह और देवेंद्र प्रताप यादव की जमानत अर्जी प्रभारी सीजेएम सत्यवीर सिंह ने खारिज कर दी।
जमानत अर्जी का विरोध करते हुए अभियोजन पक्ष ने बताया कि मामले की रिपोर्ट वादी सतनाम सिंह ने 29 जनवरी को पीजीआई थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई अन्य को आरोपी बनाया गया था। कहा गया कि आरोपियों ने वैमनस्यता फैलाने के उद्देश्य से रामचरितमानस की प्रतियां फाड़ी और जलाई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 30 जनवरी को पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।