फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बीबीडी यूनिवर्सिटी का जाली वेबसाइट बनाने वाला गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2023 12:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू ने बताया कि इन्दिरानगर सेक्टर-11 निवासी जितेंद्र कुमार को गोमतीनगर से सर्विलांस की मदद से पकड़ा गया। पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि वह राम स्वरूप कॉलेज में सोशल मीडिया का काम देखता है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर क्राइम सेल ने बीबीडी यूनिवर्सिटी के नाम की वेबसाइट बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने फर्जी वेबसाइट के जरिए कई छात्रों का दाखिला दूसरे निजी कॉलेज में कराया है। इस फर्जीवाडे में निजी कॉलेज संचालक की भूमिका की जांच भी पुलिस कर रही है। इस मामले में बीबीडी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने शिकायत की थी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू ने बताया कि इन्दिरानगर सेक्टर-11 निवासी जितेंद्र कुमार को गोमतीनगर से सर्विलांस की मदद से पकड़ा गया। पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि वह राम स्वरूप कॉलेज में सोशल मीडिया का काम देखता है। आरोपी के मुताबिक बीबीडी यूनिवर्सिटी में अधिक दाखिले होते हैं। इसका फायदा उठाने के लिए कुछ वक्त पूर्व जितेंद्र ने bbdlucknow.in के नाम से एक फर्जी वेबसाइट बनाई।

डोमेन रजिस्टर होने के बाद विभिन्न तकनीक का प्रयोग कर वेबसाइट को बूस्ट कराया गया। जिससे फर्जी वेबसाइट टॉप पर दिखने लगी। बीबीडी में दाखिला लेने के लिए इच्छुक छात्र फर्जी वेबसाइट को असली समझ कर सम्पर्क करते। जिस पर जितेंद्र छात्रों को दूसरे निजी कॉलेज में दाखिला लेने के प्रेरित करता। साइबर क्राइम सेल के फिरोज बदर ने बताया कि जितेंद्र काफी वक्त से फर्जी वेबसाइट चला रहा है। उसने मुख्य तौर पर बीबीडी की जगह दूसरे निजी कॉलेज में दाखिला दिलाने का काम किया है। ऐसे में कॉलेज संचालकों की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें