फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सभी प्रकार के भवनों को करनी होगी पार्किंग की व्यवस्था, शासनादेश जारी

Fri, 01 Dec 2023 11:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बता दें कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2008 (यथा संशोधित) में संशोधन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसी कड़ी में आवास विभाग ने इसका शासनादेश जारी किया है।
विज्ञापन
parking
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी क्षेत्र में पार्किंग की समस्या का समाधान करने के साथ ही ऑनलाइन नक्शा पास करने और भवन निर्माण से संबंधित अन्य मानकों को सरल कर दिया गया है। इसके लिए आवास विभाग तैयार भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2008 (यथा संशोधित) में संशोधन कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने बृहस्पतिवार को इससे संबंधित शासनादेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2008 (यथा संशोधित) में संशोधन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसी कड़ी में आवास विभाग ने इसका शासनादेश जारी किया है। नई व्यवस्था के मुताबिक शहरों में सभी प्रकार के भवनों में पार्किंग की व्यवस्था को अनिवार्य होगा। साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था करने वाले को एक मंजिला अतिरिक्त निर्माण की अनुमति दी जाएगी।

इसके साथ ही कम जमीन पर अब स्कूल व अस्पताल खोलने का नक्शा भी पास किया जाएगा । बहुमंजिला इमारतों और व्यवसायिक संस्थानों में आए दिन होने वाले शार्ट सर्किट की रोकथाम के लिए तारों की एमबी भी मानक के अनुसार लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें