फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा : गठबंधन में टिकट देकर सबसे ज्यादा धोखा हमने खाया, भाजपा नेताओं की जांच क्यों नहीं करती ईडी

Fri, 01 Mar 2024 09:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ, भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान पर खतरा है। लोकतांत्रिक प्रणाली संकट के दौर में है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जिसे भी हम आगे बढ़ाते हैं, वही आंख दिखा देता है। गठबंधन में टिकट देकर हम खुद ही धोखा खा रहे हैं। शुक्रवार को सपा मुख्यालय में समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, समाजवादी छात्रसभा और यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के अध्यक्षों को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक कराकर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। यूपी में होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा कि हमें उम्मीद है कि जो सपा से गए हैं वह भी शपथ लें। उन्होंने रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का नाम लिए बिना इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ने पर भी तंज कसा।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। क्या किसानों की आमदनी दोगुनी हुई? उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने किसानों को धोखा दिया है। अखिलेश ने कहा कि किसान वोट डालने का इंतजार कर रहे हैं।

छुट्टा मवेशियों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी के राजभवन जाने वाले रास्ते में आवारा पशु नहीं मिला। अखिलेश ने कहा कि सपा इंडिया एलायंस को आगे ले जा रही है। पीडीए परिवार को बढ़ाने की लगातार कोशिश में हैं। झांसी में पुष्पेंद्र यादव के एनकाउंटर पर अखिलेश ने पूछा कि पति की हत्या के बाद पत्नी ने भी खुदकुशी कर ली। क्या एनकाउंटर करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें