फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अखिलेश बोले, भाजपा का विकास से नहीं है सरोकार, सपा शासनकाल के कार्यों को किया जा रहा बर्बाद

Wed, 31 Aug 2022 11:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कहा कि समाजवादी सरकार में लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती रिवरफ्रंट, कैंसर संस्थान, इत्र पार्क, काऊ मिल्क प्लांट जैसी लोक कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में डूबी है। उसका विकास से कोई सरोकार नहीं है। सपा शासनकाल में हुए जनहित के विकास कार्यों को बर्बाद किया जा रहा है। उनके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती रिवरफ्रंट, कैंसर संस्थान, इत्र पार्क, काऊ मिल्क प्लांट जैसी लोक कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। इनमें अधिकांश बर्बादी के कगार पर हैं। सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय को बंद करने की साजिशें हो रही हैं। पहले बजट मिलने में देरी की गई और अब संविदाकर्मियों की छंटनी की जा रही है।

सपा सरकार के समय इस्राइल के सहयोग से कन्नौज में जो एग्रीकल्चर एक्सलेंस सेंटर बना था, वह बेकार हो रहा है। अगर भाजपा सरकार राजनीतिक विद्वेष से उठकर इसे बजट और बिजली उपलब्ध कराती तो शिमला मिर्च, टमाटर, ब्रोकली एवं अन्य सब्जियों की पौध मिलती और किसानों की आय बढ़ती। प्रदेश के जिस सड़क पर निकल जाएं, उस पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश के मौसम में गिरने से लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन भाजपा को इससे कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें