फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अखिलेश ने कहा, सरकार के संरक्षण में हुई धांधली, चुनाव में मनमानी का आरोप, आयोग को भेजा ज्ञापन

Thu, 11 May 2023 11:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को सामान्य सुविधाएं देने से वंचित रखा। इसलिए जनता में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है। निकाय चुनावों में मतदान से भाजपा को शिकस्त देने और समाजवादी पार्टी को विजयी बनाने का मन बनाए मतदाताओं ने पूरा समर्थन दिया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में भाजपा ने सरकार के संरक्षण में जमकर धांधली की है। शासन-प्रशासन और चुनाव आयोग मूकदर्शक रहा। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों में व्यवधान डालना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात करना है। प्रदेश में जहां भी मतदान हुआ, हर जगह से शिकायतें मिल रही हैं।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को सामान्य सुविधाएं देने से वंचित रखा। इसलिए जनता में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है। निकाय चुनावों में मतदान से भाजपा को शिकस्त देने और समाजवादी पार्टी को विजयी बनाने का मन बनाए मतदाताओं ने पूरा समर्थन दिया है। इससे भाजपाई बौखलाहट में हैं। विभिन्न स्थानों पर आतंक का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

कन्नौज में मुस्लिम मतदाताओं के साथ मारपीट कर उन्हें मतदान से वंचित किया गया। भाजपा सांसद खुलेआम आचार संहिता काउल्लंघन करते दिखे। बूथ कैप्चरिंग की भी शिकायतें मिली हैं। रामपुर के स्वार और मिर्जापुर के छानबे उपचुनाव में निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दिया। भाजपा लगातार लोकतंत्र को कुचल रही है।            
विज्ञापन


सपा के पूर्व राज्य सभा सदस्य अरविंद कुमार सिंह ने पार्टी की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन भेजा है। इसमें बताया कि एक दिन पहले ही भाजपा की ओर से चुनाव प्रभावित करने की बात बताई गई थी, जो चुनाव के दिन सच साबित हुई। नगर निकाय चुनावों के दूसरे चरण के मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन ने लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ाई ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें