फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: अखिलेश यादव और मायावती समेत जयंत-राजभर को न्योता, तीन जनवरी को UP में प्रवेश करेगी यात्रा

Tue, 27 Dec 2022 02:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पार्टी प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि यूपी के सभी विपक्षी दलों के नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आमंत्रित किया जा रहा है। यह यात्रा तीन जनवरी को यूपी में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती समेत सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं को निमंत्रण भेजा जा रहा है। इसे कांग्रेस की विपक्षी एकता की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। यह यात्रा तीन जनवरी को यूपी में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि यूपी के सभी विपक्षी दलों के नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आमंत्रित किया जा रहा है। जिन्हें यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनमें पूर्व मंत्री शिवपाल यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान और बसपा के सतीश चंद्र मिश्र समेत तमाम विपक्षी दलों के नेता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें