फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : कोविड से अभिभावक को खोने वाले बच्चों का स्कूलों में कराएं दाखिला, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के निर्देश पर दिए गए आदेश

Tue, 19 Jul 2022 08:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने सभी बीएसए से कहा है कि  वे जिलाधिकारियों के माध्यम से कोविड महामारी के समय जान गंवाने वाले बच्चों के अभिभावकों, माता-पिता की सूचना प्राप्त कर लें। इसमें आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता का भी सहयोग लिया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में कोविड महामारी के दौरान अभिभावक या माता-पिता को खोने वाले बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में बीएसए को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में यह कार्यवाही हो रही है। 

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने सभी बीएसए से कहा है कि  वे जिलाधिकारियों के माध्यम से कोविड महामारी के समय जान गंवाने वाले बच्चों के अभिभावकों, माता-पिता की सूचना प्राप्त कर लें। इसमें आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता का भी सहयोग लिया जा सकता है। चिह्नित बच्चों का दाखिला परिषदीय स्कूलों या मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कराया जाए। यदि कोई बच्चा ड्राप आउट है तो उसका फिर दाखिला कराएं। 30 दिन से अधिक समय से विद्यालय न आने वाले बच्चों को ड्राप आउट मानते हुए कारणों का पता करके उनका भी दाखिला कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें