फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : आलमबाग से दिल्ली की एसी बसें बहाल, माघ मेले के लिए चलेंगी 95 अतिरिक्त गाड़ियां

Sat, 21 Jan 2023 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रोडवेज की ओर से माघ मेले के अंतर्गत मौनी अमावस्या स्नान के लिए शनिवार व रविवार को लखनऊ से 95 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ये बसें आलमबाग बस टर्मिनल के अतिरिक्त चारबाग, कैसरबाग, अवध बस स्टेशन से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आलमबाग बस टर्मिनल से दिल्ली के लिए एसी बसों की सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। कोहरे के चलते इन बसों को निरस्त किया गया था। स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि रात्रिकालीन दिल्ली, बलिया व प्रयागराज की बसें अपने पूर्व समय से संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन


आलमबाग से रात नौ से बारह बजे के बीच संचालित सभी एसी जनरथ, वोल्वो व स्लीपर बस सेवाएं तय समय से रवाना की जाएंगी। बसों में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। 

उधर, रोडवेज प्रशासन की ओर से माघ मेले के अंतर्गत मौनी अमावस्या स्नान के लिए शनिवार व रविवार को लखनऊ से 95 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ये बसें आलमबाग बस टर्मिनल के अतिरिक्त चारबाग, कैसरबाग, अवध बस स्टेशन से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


यात्रियों के लिए एसी और साधारण दोनों श्रेणी की बसों की सुविधा रहेगी। बसों की जानकारी यात्री 9415049544 नंबर पर ले सकते हैं। माघ मेला को देखते हुए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के सुलभ आवागमन के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। 2800 अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें