बैठक में जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, उनमें उप्र पावर कारपोरेशन लिमिटेड की 10 (66.26 करोड़), लोक निर्माण विभाग की 37 (156.02 करोड़), जल निगम की 3 (15.07), मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की 12 (56.05 करोड़), स्वास्थ्य विभाग की 18 (38.79 करोड़), नगर निगम प्रयागराज की 1 (4.53 करोड़) और परिवहन निगम की 6 (3.87 करोड़) परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को यहां प्रयागराज महाकुम्भ मेला-2025 की शीर्ष समिति की तृतीय बैठक हुई है । जिसमें कुंभ मेला के लिए विभिन्न विभागों की 87 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 340.59 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा बैठक में समिति की प्रथम एवं द्वितीय बैठक में स्वीकृत परियोजनाओं के प्रगति की भी समीक्षा की गई । मुख्य सचिव ने मंजूर की गई सभी परियोजनाओं का कार्य महाकुम्भ से पूर्व मानक एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराने और मेला के लिए लोगो और थीम बनाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बैठक में जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, उनमें उप्र पावर कारपोरेशन लिमिटेड की 10 (66.26 करोड़), लोक निर्माण विभाग की 37 (156.02 करोड़), जल निगम की 3 (15.07), मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की 12 (56.05 करोड़), स्वास्थ्य विभाग की 18 (38.79 करोड़), नगर निगम प्रयागराज की 1 (4.53 करोड़) और परिवहन निगम की 6 (3.87 करोड़) परियोजनाएं शामिल हैं।
बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सचिव नगर विकास रंजन कुमार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं मेलाधिकारी कुम्भ विजय किरन आनंद के अलावा प्रयागराज से मंडलायुक्त, डीएम व अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े थे ।