फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : शोहदे के डर से 10 वर्षीय बच्ची घर में कैद, माता-पिता ने छुड़वा दिया बेटी का मंथली टेस्ट

Mon, 05 Dec 2022 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पुलिस ने बच्ची के घरवालों की लगातार भागदौड़ के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। इससे वह आजाद घूमते मनमानी कर रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारा इलाके में एक शोहदे की हरकतों व पुलिस की लापरवाही से 10 साल की बच्ची घर में कैद होकर रह गई है। उसका बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि सहमे माता-पिता ने बच्ची का मंथली टेस्ट तक छुड़वा दी है। पुलिस ने बच्ची के घरवालों की लगातार भागदौड़ के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। इससे वह आजाद घूमते मनमानी कर रहा है।

विज्ञापन


बच्ची की मां ने बताया कि पति-पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। इसके चलते बेटी पारा इलाके में नाना के घर रहकर स्थानीय स्कूल में पढ़ती है। पिछले कई दिनों से पास का ही एक शोहदा देव उर्फ दिव्यम बच्ची को परेशान कर रहा था। स्कूल जाते समय उसका पीछा करता और बरगलाने की कोशिश कर रहा था। इसका विरोध किया गया, लेकिन वह नहीं माना। इससे तंग आकर घरवालों ने पारा थाने में सूचना दी। आरोप है कि पांच बार थाने का चक्कर लगाने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

मां के मुताबिक बच्ची ने बताया था कि शोहदा स्कूल के बाहर तक आ जाता था। ऐसे में बेटी को एक हफ्ते से स्कूल नहीं भेजा है। डर के मारे बेटी को टेस्ट देने भी स्कूल नहीं जाने दिया। गिरफ्तारी न होने से शोहदे का मनोबल बढ़ गया है कि अब बच्ची के नाना के मोबाइल पर मैसेज भेजकर धमकी दे रहा है। मामले में इंस्पेक्टर पारा दधिबल तिवारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें