फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : रोडवेज के संविदा चालकों-परिचालकों का 10 फीसदी बढ़ा वेतन, 25 हजार कर्मियों को होगा फायदा

Sat, 07 Jan 2023 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश मिश्र ने बताया कि नवंबर 2021 में वेतन वृद्धि हुई थी। वर्तमान में संविदा कर्मियों को 1.59 रुपये प्रति किमी. की दर से वेतन मिल रहा है। इसे अब बढ़ाकर 1.75 रुपये प्रति किमी. कर दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज के संविदा चालकों व परिचालकों के लिए खुशखबरी है। उनका वेतन दस फीसदी बढ़ा दिया गया है। इससे उनकी मासिक आय में पांच हजार तक की वृद्धि हो जाएगी। प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


वेतन वृद्धि पहली जनवरी से लागू होगी। इससे प्रदेशभर के 25 हजार संविदा चालक-परिचालक लाभान्वित होंगे। रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश मिश्र ने बताया कि नवंबर 2021 में वेतन वृद्धि हुई थी। वर्तमान में संविदा कर्मियों को 1.59 रुपये प्रति किमी. की दर से वेतन मिल रहा है। इसे अब बढ़ाकर 1.75 रुपये प्रति किमी. कर दिया गया है। उधर, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर व महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने एमडी से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा कर्मचारियों से जुड़े दूसरे मुद्दे उठाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें