फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : प्रांतीय पुलिस सेवा के 10 अफसरों का तबादला, सेवा में कोताही पर प्रशासन सख्त

Mon, 22 Mar 2021 12:01 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शासन ने रविवार देर शाम प्रांतीय पुलिस सेवा के 10 अफसरों के तबादले कर दिए। महिला के ऊपर एफआईआर लादने के मामले में एसपी के बाद अपर पुलिस अधीक्षक का भी तबादला कर दिया गया है। बस्ती में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

विज्ञापन


अभिसूचना मुख्यालय में तैनात दीपेंद्र नाथ चौधरी को उनकी जगह पर भेजा गया है। हाल ही में वाराणसी जोन के एडीजी के स्टाफ ऑफिसर बनाए गए अरुण कुमार दीक्षित को 20 वी वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में उप सेनानायक मनाया गया है। आजमगढ़ पीएसी में तैनात चंद्र प्रकाश शुक्ला को एडीजी वाराणसी का स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है।

अंबेडकर नगर के अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्रा को भी हटा दिया गया है, उन्हें भी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है उनके स्थान पर अभिसूचना मुख्यालय पर तैनात संजय राय को भेजा गया है।
विज्ञापन


सतर्कता अधिष्ठान में अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी को 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, पुत्तू राम को पीएसी सीतापुर से सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, राजदारी चौरसिया को पुलिस मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर और अनिल कुमार झा को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाजीपुर से अपर पुलिस अधीक्षक डीजीपी मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। तैनात संजय राय को अंबेडकर नगर का एएसपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें