फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : तलाकशुदा महिला की आपत्तिजनक वीडियो बना 10 लाख वसूले, होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया

Mon, 16 Jan 2023 07:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

छत्तीसगढ़ में रहने वाली महिला के मुताबिक कुछ समय पहले उसका पति से तलाक हुआ। इसके बाद शादी डॉटकाम साइट की जरिए उसकी पहचान मथुरा निवासी अनुभव शर्मा नाम के युवक से हुई। दोनों में बातचीत शुरू हुई। पीड़िता अनुभव शर्मा से मिलने दिल्ली गई और लखनऊ आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी डॉटकाम के जरिए छत्तीसगढ़ की तलाकशुदा महिला से दोस्ती की। उसे युवक ने प्रेम जाल में फंसाया। फिर लखनऊ बुलाकर नाका के होटल में ठहराया, उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने महिला की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। आरोपी की बहन और बहनोई ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये वसूल लिये। वहीं गर्भवती होने पर तीन बार गर्भपात कराया। इसके बाद आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो अपने रिश्तेदारों को भेज दिया। रिश्तेदारों ने भी 30 हजार रुपये वसूले। परेशान होकर पीड़िता ने रविवार को नाका थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में रहने वाली महिला के मुताबिक कुछ समय पहले उसका पति से तलाक हुआ। इसके बाद शादी डॉटकाम साइट की जरिए उसकी पहचान मथुरा निवासी अनुभव शर्मा नाम के युवक से हुई। दोनों में बातचीत शुरू हुई। पीड़िता अनुभव शर्मा से मिलने दिल्ली गई और लखनऊ आई। अनुभव शर्मा ने उसको शादी का आश्वासन देकर 2 अक्टूबर 2021 को नाका स्थित एक होटल बुलाया और दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता का वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

तीन बार गर्भपात कराने का आरोप
पीड़िता के मुताबिक अनुभव द्वारा किये गये दुष्कर्म के कारण वह तीन बार गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर अनुभव ने मार्च, अप्रैल व जून 2022 में जबरदस्ती गर्भपात कराया। जिसके कारण वह डिप्रेशन में चली गई।
विज्ञापन


पैरवी के नाम पर वसूले 10 लाख रुपये
पीड़िता का आरोप है कि इस बीच उसका पता चला कि अनुभव के खिलाफ एक आपराधिक मामला भी दर्ज है। उसने इस बारे में सवाल किया तो अनुभव ने मुकदमे की पैरवी के नाम पर पीड़िता से रुपये की डिमांड की और वारा किया मुकदमा खत्म होते ही वह पीड़िता से शादी कर लेगा। पीड़ित से आरोपित ने धीरे-धीरे करके 10 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद अनुभव शर्मा, उसके जीजा जीतू भारद्वाज उर्फ  जय कौशिक और बहन पायल शर्मा ने पीड़िता से और रुपये की डिमांड की। रुपये की मांग पूरी न होने पर आरोपित ने पीड़िता का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने जब आरोपितों की डिमांड पूरी करने में असमर्थता जताई तो  उलटे-सीधे मेसेज भेजने शुरू कर दिया। इतना ही नहीं अनुभव शर्मा के जीजा व बहन ने उसका आपत्तिजनक वीडियो पीड़िता के मौसा और मौसी को भेज दिया। इसके बाद मौसा और मौसी ने भी वीडियो के बल पर पीड़िता से 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। अनुभव, उसकी बहन व बहनोई, अनुभव की मौसी व मौसा के खिलाफ नाका थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें