फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कचरा प्रबंधन में लखनऊ को और बेहतर करने की जरूरत

विज्ञापन
प्रो. वरुण छाछर।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के लोगों में कचरा प्रबंधन और सफाई को लेकर अभी और जागरूकता की आवश्यकता है। यह निष्कर्ष निकल कर आया है लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रो. वरुण छाछर के सर्वेक्षण और शोध में।
विज्ञापन


प्रो. वरुण छाछर ने उत्तर प्रदेश के पांच स्मार्ट शहरों आगरा, अलीगढ़, झांसी, लखनऊ और वाराणसी में पर्यावरणीय जागरूकता और कचरा प्रबंधन में आने वाले चुनौतियों पर शोध किया है। प्रो. वरुण के मुताबिक लखनऊ और अलीगढ़ के लोगों में कम जागरूकता और व्यवहारिक रूप मे मुहिम से जुड़ाव भी नहीं देखने को मिला। वाराणसी, आगरा और झांसी में अच्छी जागरूकता है, लेकिन कचरे को अलग करने की व्यवस्था में केवल मध्यम स्तर के मानकों का पालन हो रहा है।
कचरा ट्रैकिंग सिस्टम हो लागू

प्रो. वरुण ने सुझाव दिया कि इन स्मार्ट शहरों में कचरा ट्रैकिंग सिस्टम क्यूआर कोड आधारित किया जाए। प्रभावशाली व्यक्तियों के सहयोग से जागरूकता मुहिम चलाने की भी जरूरत है, जिससे उन क्षेत्रों की पहचान हो सके, जहां गरीबी और प्रदूषण ज्यादा है। सफाई रखने वाले जिम्मेदार नागरिकों के लिए रिवार्ड व्यवस्था की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें