फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
नेशनल पीजी कॉलेज में ली सत्यनिष्ठा की शपथ।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रही। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना सिंह ने प्रश्नोत्तरी आयोजित कर विद्यार्थियों को सतर्कता की शपथ दिलाई। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें