खुन खुन जी कॉलेज में मनाई गई आचार्य नरेंद्र देव की जयंती।
लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज, चौक में शनिवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अंशु केडिया ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव राजनीतिज्ञों के बीच विद्वान और विद्वानों के बीच राजनीतिज्ञ थे। डॉ. मनीषा उपाध्याय ने मातृभाषा में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सत्यम तिवारी ने स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान बताए। डॉ. स्नेहलता शिवहरे ने समाजवादी विचारधारा और डॉ. अंजना ने उनके लोकतांत्रिक एवं कृषि संबंधी सिद्धांतों की जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।