फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पहलगाम घटना के विरोध में मुसलमानों ने फूंका पाकिस्तान का झंडा, कहा- उस देश को मिट्टी में मिलाने का समय

Fri, 25 Apr 2025 04:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Pahalgam terror attack: पहलगाम में हुई आतंकी घटना का विरोध लखनऊ में जुमे के नमाज के दौरान दिखा। मुसलमानों ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर अपना विरोध जताया। 
विज्ञापन
ऐशबाग ईद गाह मे नमाज के बाद मुसलमानों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद मुसलमानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान का झंडा जलाकर  गुस्से और गम का इजहार किया गया। शहर की तमाम मस्जिदों में कश्मीर सहित देश भर से आतंकवाद के खात्मे और अमन व शांति की दुआ मांगी गई। साथ ही पाकिस्तान की साजिश को नाकाम करने के लिए आपसी मोहब्बत और एकता को मजबूत करने का आहवान किया गया। प्रदर्शन के बाद दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पाकिस्तान और इसराइल को आतंकी देश घोषित करने की मांग भी उठाई गई।

विज्ञापन


हिंदू और मुसलमानों को लड़ाने वाले पाकिस्तान के एजेंट

मुसलमानों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में जुमा की नमाज के बाद प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए मजलिसे उलमा ए हिन्द के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने पाकिस्तान को पापिस्तान बताते हुए कहा कि पाकिस्तान से जिस तरह के बयान आए हैं उससे जाहिर होता है वो हिन्दू और मुसलमानों को आपस मे लड़ना चाहता है। लिहाजा हमें उसकी साजिश को नाकाम करने के लिए आपस मे मिलजुल कर मोहब्बत और एकता को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि जो भी लोग हिंदू और मुसलमानों के बीच नफरत फैलाना चाहते हैं वो चाहे हिंदू हो या मुसलमान वो पाकिस्तान के एजेंट हैं। 

उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत से अलग हुए देशों को मिलाया जाए। उन्होंने कहा कि मारने वाले आतंकी मुसलमान नही है बल्कि पर्यटकों को बचाने वाले कश्मीरी नौजवान मुसलमान हैं। उन्होंने पहलगाम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ कट्टरपंथी गाजा में महिलाओ और बच्चों की हत्या पर खुशी मना रहे थे। उनको समझना होगा कि मौत का दर्द सबका बराबर होता है। उन्होंने पाकिस्तान और इसराइल को आतंकी देश घोषित करने की मांग की। इस मौके पर मौलाना सरताज हैदर, मौलाना रजा हुसैन, मौलाना आदिल फराज मुख्य रूप से मौजूद रहे।

पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

टीले वाली मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी काली पट्टी बांधकर शामिल हुए। नमाज के बाद पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजले मन्नान रहमानी ने दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। मौलाना ने कहा कि कोई भी मजहब बेगुनाहों की हत्या करने की इजाजत नही देता है। उन्होंने पहलगाम में पर्यटकों की हत्या करने वालो को सख्त सजा देने की मांग की। 

विज्ञापन

देश के मुसलमानों पर हमला करने वालो पर हो कार्रवाई

प्रदर्शन में शामिल स्व. डॉ कल्बे सादिक के बेटे शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सिबतैन नूरी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पीओके में आतंकी शिविरों पर हमला कर खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद अगर में बेगुनाह मुसलमानों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता के लोग देश और हिदुओं के दुश्मन है और नफरत का माहौल बनाना चाहते हैं। सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। इस मौके पर मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन खान, विधायक रविदास मेहरोत्रा, सपा नेता पूजा शुक्ला, सुमैया राना, कांग्रेस नेता उरुषा राना, समाजसेवी ताहिर हसन मुख्य रूप से मौजूद रहे।
 

Amit Shah: 'राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और वापस भेजें', शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से की बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें