फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई सच्चाई, क्रूरता से किए गए कत्ल, बहनों के साथ किया ये

Fri, 03 Jan 2025 07:50 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow murder case: लखनऊ हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। जिसने एक बार फिर बताया कि बाप और बेटे किस हद तक क्रूर और शातिर थे। 

 
विज्ञापन
लखनऊ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांचों शवों का बृहस्पतिवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। चार डॉक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी के दौरान तीन घंटे में पोस्टमार्टम किया। इस दौरान अरशद और उसके पिता की करतूत उजागर हुई। रिपोर्ट के मुताबिक पिता के साथ मिलकर अरशद ने तड़पा-तड़पाकर मां और बहनों की हत्या की थी।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अरशद ने मां अस्मा और उसके पिता बदर ने सबसे छोटी बेटी आलिया का दम घोटकर मारा था। वहीं, तीन बहनों की दोनों हाथों की नसें काट दी गई थीं। हाथों पर गहरे घाव मिले हैं। अरशद ने सबसे बड़ी बहन अल्शिया का गला भी रेता था। पोस्टमार्टम के बाद सभी के विसरा भी सुरक्षित रखे गए हैं। माना जा रहा है कि सभी को जहरीला पदार्थ भी खिलाया गया था। विसरा को पुलिस ने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टरों के पैनल ने सभी शवों की स्लाईड भी सुरक्षित रखी है।

जानें किसको कैसे उतारा मौत के घाट

बेटियों के मामा को दिए गए शव। - फोटो : अमर उजाला।
अस्मा 49 : शरीर पर चोट के निशान नहीं। गला कसकर मारा गया। दम घुटने से मौत की पुष्टि। 
आलिया (9) : शरीर पर चोट के निशान नहीं। गला कसकर मारा। दम घुटने से मौत की पुष्टि।
अल्शिया (19) : दाएं और बांए हाथ की नसें काटी, गला भी रेता। शॉक एंड हेमरेज से मौत।
रहमीन (18) : दोनों हाथों की नसें काटी। शॉक एंड हेमरेज से मौत।
अक्सा (16) दोनों हाथों की नसें काटी। शॉक एंड हेमरेज से मौत।

31 दिसंबर को परिवार को ले गए थे चारबाग में खम्मन पीर मजार

पिता बदर के साथ मिलकर अरशद ने ऐसी साजिश रची कि चार बहनों और मां को इसकी भनक नहीं लगी। किसी को शक न हो, इसके लिए 31 दिसंबर को उन्हें चारबाग में खम्मन पीर मजार लेकर गए। बदर के साथ बहनों और मां को खड़ा करके अरशद ने उनकी तस्वीरें खींची। परिवार ने चादर भी चढ़ाई थी। इसके बाद थोड़ी देर तक इधर-उधर घूमते रहे और फिर होटल चले गए थे।

पुलिस को होटल के कमरे और चारबाग स्टेशन के पास बदर और उसके परिजन सीसीटीवी कैमरे में कैद दिखे हैं। पुलिस ने होटल शरणजीत की सभी फुटेज कब्जे में ले ली हैं। आरोपी होटल में कब-कब आए और निकले, इसका ब्योरा तैयार किया गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों को लखनऊ के प्रमुख स्थलों की जानकारी किसने दी। आरोपियों के लखनऊ कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

बदर की तलाश में 100 से ज्यादा कैमरे खंगाले

मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
नाका पुलिस और मध्य जोन की सर्विलांस टीम ने बदर की तलाश में बुधवार से बृहस्पतिवार रात तक करीब 100 से ज्यादा कैमरे खंगाले हैं। पुलिस बदर के लोको चौकी से निकलने का रूट पता लगा रही है। आरोपी चारबाग रेलवे स्टेशन के भीतर प्रवेश करते नहीं दिखा है। स्टेशन रोड पर सीसीटीवी कैमरे की कमी के कारण भी पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये है मामला
आगरा निवासी अरशद अपने पिता मां और चार बहनों के साथ 30 दिसंबर को लखनऊ आया था। सभी चारबाग स्थित होटल में ठहरे थे। 31 दिसंबर की रात में पिता के साथ मिलकर अरशद ने चार बहनों और मां की हत्या कर दी थी। आरोपी ने हत्या के बाद वीडियो भी बनाया था और बस्ती के लोगों पर परेशान करने समेत कई आरोप लगाए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें