फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हत्याकांड: मानस दो रिवॉल्वर लेकर ऑटो पर बैठा था, बहन के रूम में लगाया कैमरा; यूट्यूबर बहन का भावुक पोस्ट

Fri, 21 Aug 2026 02:01 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गोमतीनगर में एक बैंक कर्मचारी महिला की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने घर पहुंचकर अपनी बहन की भी हत्या की और खुदकुशी कर ली। पुलिस ने घर से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग कब्जे में ली है। मृतका की बहन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की है।
विज्ञापन
लखनऊ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गोमतीनगर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ऑडिट विभाग में कार्यरत मानस बाजपेयी (38) ने आईसीआईसीआई बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी दिव्या मिश्रा (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी हुसड़िया चौराहा स्थित घर पहुंचा और कमरे में मौजूद बहन तूलिका (28) की हत्या की और फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी।

विज्ञापन


तीनों घटनाएं 30 मिनट के भीतर हुईं।  गोली मारकर हत्या करने के बाद व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया। इसमें लिखा, आज मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया। अब मुझे खुद और बहन को मारना होगा... पत्नी की बहन प्रज्ञा और भरत सब जानते हैं।

मां का रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में ले लिया

मानस ने बहन की सुरक्षा के लिए बेडरूम में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था। पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। पूरी घटना कैमरे में कैद है। ममेरे भाई अंशु मिश्र के मुताबिक, वाट्स एप स्टेटस देखने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। जानकीपुरम स्थित बैंक में कार्यरत मानस पिछले तीन माह से ऑडिट के सिलसिले में बाहर थे। 

दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्र यूट्यूबर हैं। उन्होंने बताया कि मेरी बहन दिव्या पति की साइको हरकतों और उसकी बहन के पागलपन की बीमारी की वजह से अलग रह रही थी। नवंबर 2025 के बाद दिव्या मानस के घर नहीं गई थीं। 

रोज की तरह वो सुबह नौ बजे दफ्तर पहुंची थी और फिर कुछ चेक कलेक्ट करने के लिए अपने सहयोगी के साथ बाहर चली गई। इस बीच उसका साइको पति दो रिवॉल्वर के साथ ऑटो से रेकी करने लगा। जब दिव्या बैंक पहुंची तो गेट पर उसके पति ने पहले असलहे से गोली चलाई। आरोप है कि मानस ने असलहे की बट से चेहरे व सिर पर कई वार किए। पास के सब लोग जान बचाकर भाग गए। इसके बाद आरोपी ने फिर दूसरा असलहा निकालकर गोली मार दी।

 

विज्ञापन

सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

मम्मी का बेटा थी तुम

प्रज्ञा ने पोस्ट कर लिखा कि दिव्या मेरी बहन तुम अब नहीं हो ये यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है। तुम मम्मी का बेटा थीं...मम्मी का बार-बार फोन आ रहा है। मेरी हिम्मत नहीं है कि मैं उनको कह सकूं की तुम अब नहीं रहीं। दिव्या, काश के तुम इतनी सीधी नहीं होतीं। काश की हम आज पूर्णागिरि घूमने चले गए होते। दिव्या के पिता सतीश चंद्र मिश्र म्यूजिक टीचर हैं। दिव्या ही परिवार का खर्च चलाती थीं। दिव्या की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें