नगर आयुक्त ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को होगी। इसमें पुराने प्रस्तावों पर ही चर्चा होगी। कोई नया प्रस्ताव नहीं आएगा। बैठक को लेकर सूचना भी जारी कर दी गई है।
बैठक से पहले कार्यकारिणी के प्रस्तावों को लेकर महापौर से उनके कैंप कार्यालय पर बात भी की गई। यह भी कहा जा रहा है कि अब सदन के बजाय पुनरीक्षित बजट पास करने के लिए कार्यकारिणी की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। उसके बाद उसे सदन में पास किया जाएगा, क्योंकि बजट लेट हो रहा है।
कोई टकराव नहीं मिलकर करेंगे शहर के लिए काम
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि अब किसी कोई टकराव नहीं है। शहर के विकास के लिए काम करना है। नगर आयुक्त से कार्यकारिणी बैठक व शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी हुई। जो गिले शिकवे थे वह दूर हो गए हैं। आपसी मनमुटाव का असर शहर के विकास पर पड़ता है। ऐसे में अब सब मिलकर काम करेंगे। पुनरीक्षित बजट को लेकर भी जल्द ही कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी।