नए बजट में तीन अरब का इजाफा करेगा नगर निगम
नगर निगम इस वर्ष शहर में विकास कार्यों पर पछले वर्ष की तुलना में 300 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च करेगा। रथा बजट तैयार कर लिया गया है। यह रविवार को नगर निगम कार्यकारिणी में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।
बीते वर्ष नगर निगम का बजट 43 अरब रुपये का था जो इस बार 46 अरब रुपये का होगा। बजट में खुले नालों को इकने, पुलिया मरम्मत, सड़क निर्माण, वेंडिंग जोन और पातायात सुधार पर विशेष जोर दिया गया है।
प्रस्तावित बजट में एलडीए से हैंडओवर हुई गोमती नगर की कई कॉलोनियों पर 55 करोड़ रुपये की धनराशि के खर्च का भी प्रस्ताव है। बीते वर्ष बजट में इस मद में रकम का कोई प्रावधान नहीं कया गया था। छुट्टा गोवंश के रखरखाव के लिए भी बीते वर्ष की तुलना में अधिक धनराशि का प्रावधान किया गया है।
बीते वर्ष 15 करोड़ का ही प्रावधान 10 हजार से अधिक गोवंशों के लए किया गया था जिसे नए बजट में बढ़ाकर 23 करोड़ किया पया है। इसी तरह विकास कार्यों और कर्मचारियों के वेतन भत्ते में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बढ़ोत्तरी की गई है।