फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : खुलेंगी 70 से ज्यादा नई पार्किंग, 10 हजार वाहनों को मिलेगी जगह; जानें क्या है नई व्यवस्था

Sat, 29 Nov 2025 10:17 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में 70 से अधिक नई पार्किंग शुरू होने जा रही हैं, जिनमें 10,000 से ज्यादा दोपहिया वाहनों के लिए जगह मिलेगी, जिससे शहर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की वजह से होने वाला जाम कम होगा। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में 70 से ज्यादा नई पार्किंग शुरू होने वाली है। जहां 10 हजार से अधिक दो पहिया वाहनों के लिए जगह होगी। इससे सड़कों पर बेतरतीब खड़े होने वाली वाहनों से लगने वाले जाम की समस्या कम होगी। इनमें एक भूमिगत पार्किंग भी शामिल है।
विज्ञापन


अमीनाबाद की तीन नई पार्किंग और कैसरबाग में चकबस्त कोठी की जमीन पर बनी भूमिगत पार्किंग दिसंबर में शुरू हो जाएंगी। बाकी भी दो महीने के अंदर शुरू की जाएंगी। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि शहर में नई पार्किंग शुरू होने से शहरवासियों को काफी राहत होगी। 


 

पार्किंग की दरें नई नियमावली के तहत लागू की जाएंगी

पार्किंग न होने से समस्या होती है, क्योंकि लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा करते हैं। इससे आवागमन भी प्रभावित होता है। गाड़ियों की सुरक्षा की चिंता भी वाहन स्वामियों को लगी रहती है।पार्किंग होने से आवागमन सुगम होगा और वाहन स्वामियों की गाड़ियां भी सुरक्षित रहेंगी। 

कौन-कौन सी पार्किंग ठेके उठाई जा सकती हैं, इसके लिए रीजनल सेंटर फॉर अर्बन एंड एन्वायरनमेंटल स्टडीज (आरसीयूईएस) ने सर्वे करके प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। करीब 10 दिन पहले इसका प्रेजेंटेशन हो चुका है। 

नगर निगम के अलावा आरटीओ, यातायात पुलिस, जिला प्रशासन, एलडीए, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और एनएचएआई के प्रतिनिधियों ने भी प्रेजेंटेशन देखा है। सभी पार्किंग स्थल 2025 की नियमावली के तहत तय किए गए हैं। टेंडर देने से पहले सभी पार्किंग स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे कि शेड, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग की दरें नई नियमावली के तहत लागू की जाएंगी।
 

अमीनाबाद में पार्किंग की बढ़ेगी सुविधा

अमीनाबाद में अभी सिर्फ झंडेवाला पार्क में बनी भूमिगत पार्किंग में ही गाड़ी खड़ी करने की सुविधा है। यहां कोई और अधिकृत पार्किंग नहीं है। इस पार्किंग की क्षमता कम है। ऐसे में सड़क पर गाड़ियां खड़ी होती हैं और जाम लगता है। 

अब अमीनाबाद के घंटाघर पार्क के पास खाली जमीन पर खुली पार्किंग बनाई जा रही है, जहां करीब 1000 दो पहिया वाहन खड़े होंगे। रामाबुक डिपो और मान्यवर शोरूम के सामने झंडेवाला पार्क के बाहर जो खुली पार्किंग पहले चलती थी, उसे भी शुरू किया जा रहा है। यहां पर करीब 600 दो पहिया गाड़ियां खड़ी होंगी। झंडेवाला पार्क के निकट बने रैन बसेरा के पास भी पार्किंग बनाई जा रही है। यहां पर करीब 400 दो पहिया गाड़ियां खड़ी होंगी।
 
विज्ञापन

यहां चिह्नित किए गए हैं पार्किंग स्थल

मदन मोहन मालवीय मार्ग, मीराबाई मार्ग, त्रिलोकनाथ रोड, चरक अस्पताल के सामने, इंदिरा नगर डी ब्लॉक में पीएनबी बैंक के सामने, क्वीन मैरी अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट अलीगंज, ट्रामा सेंटर के सामने शाहमीना रोड, नेशनल पीजी कॉलेज के पास, फातिमा अस्पताल के पास, प्रगति बाजार कपूरथला चौराहा के पास, सीएनएस अस्पताल सेक्टर-25 इंदिरा नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें