फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LUCKNOW METRO सात सितंबर से चलेगी, हर पांच मिनट के बाद आएगी अगली ट्रेन

Sat, 29 Aug 2020 10:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : दिल्ली मेट्रो ट्विटर
विज्ञापन
पांच महीने से अधिक के इंतजार के बाद अब लखनऊ मेट्रो का संचालन दोबारा से शुरू होगा। सात सितंबर की सुबह छह बजे से ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। वहीं हर पांच मिनट के बाद अगली मेट्रो ट्रेन यात्रियों को पूर्व की तरह स्टेशनों पर मिलेगी। यात्रा के लिए मेट्रो कांटेक्टलेस व्यवस्था विकसित कर रहा हैै। जांच से लेेकर टोकन उपयोग तक के काम बिना संपर्क में आए होंगे। हर टोकन का उपयोग अगली बार सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किया जा सकेगा। स्मार्ट कार्ड और मशीनों के उपयोग को बढ़ावा इस बीच मेट्रो देगा।
विज्ञापन

एमडी कुमार केशव ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय से निर्र्देश मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन हम शुरू कर रहे हैं। सात सितंबर को पहली ट्रेन एयरपोर्ट और मुंशीपुलिया से सुबह छह बजे यात्रियों को लेकर रवाना होगी। सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक हम पूर्र्व की तरह ट्रेनों का संचालन करेंगे। दो ट्रेनों के बीच में अभी साढ़े पांच मिनट की फ्रीक्वेंसी तय की गई है। जरूरत होने पर एक सप्ताह के बाद इसमें बदलाव के लिए समीक्षा अधिकारियों के साथ कर फैसला लिया जाएगा। ट्रेनों का संचालन पूरे रूट पर रहेगा। इससे एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया के बीच 23 किमी लंबे रूट पर 21 स्टेशनों के बीच ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिल सके।
 
विज्ञापन

मेट्रो परिसर के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य होगा

कोरोना वायरस के खौफ से दोपहर के समय खाली पड़ी ब्लू लाइन मेट्रो - फोटो : परीक्षित निर्भय
एमडी का कहना है कि मेट्रो परिसर के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। यात्रा करने की अनुमति तभी होगी जब यात्री मास्क पहने हो। स्टेशन परिसर के अलावा ट्रेन के अंदर भी मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। पूरे परिसर को लगातार सैनिटाइज कराया जाएगा जिससे कोरोना वायरस से सुरक्षित परिसर को बनाया जा सके। लिफ्ट, ट्रेन, एस्कलेटर्स की हैंडरेल को प्राथमिकता पर सैनिटाइज किया जाना है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि किसी भी यात्री को बिना मास्क के भी वापस नहीं किया जाएगा। ऐसे यात्रियों को यूपी मेट्रो अपने पास से मास्क देगा। इसके लिए कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। लेकिन, उसी समय यात्री से अपील की जाएगी कि आगे से मास्क का उपयोग यात्रा के समय जरूर करें। उचित जगह पर सैनिटाइजर ऑटोमेटिक मशीनें मौजूद रहेंगीं। यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए सभी स्टेशनों पर हेल्थ डेस्क भी बनेगी। एक मीटर की सामाजिक दूरी का पालन भी करना जरूरी होगा।

मेट्रो ने तैयार किया बिजनेस कंटीन्यूटी प्लान
मेट्रो के एजीएम पीआर हितेश चंद्रा ने बताया कि कोरोना के बाद के लिए एक बिजनेस कंटीन्यूटी प्लान तैयार किया गया है। इसमें ट्रेनों का सैनिटाइज करने से लेकर यात्रियों व स्टाफ  को सुरक्षित बनाए जाने के लिए प्रोटोकॉल तय किया गया है। इसमें जागरूक करने से लेकर ट्रेनों के अंदर भीड़ नहीं हो इसका भी प्रबंधन किया जाएगा। इसके लिए एक सीट छोड़कर ही यात्रियों को उपयोग के लिए कहा जाएगा। इसके लिए स्टिकर भी लगा दिए गए हैं।  भीड़ होने की स्थिति में प्रतीक्षा में ट्रेनों को रखा जाएगा। जिससे तुरंत फ्रीक्वेंसी घटाकर अगली ट्रेन भेजी जा सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें