फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो ट्रायल का कार्यक्रम फाइनल, देखें कहां से होकर गुजरेगी ट्रेन

Tue, 29 Nov 2016 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस दो दिन और। शहरवासी मेट्रो को दौड़ता देख सकेंगे। 1 दिसंबर को एलीवेटेड रूट पर ही मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन होगा। एलीवेटेड रूट पर ही मेट्रो के ट्रायल का उद्घाटन होगा। 
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मेट्रो को चलाने के लिए रविवार से ही डिपो में डायनामिक ट्रायल यानी मेट्रो को ट्रैक पर चलाकर देखा जा रहा है। 

लखनऊ मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम फाइनल हो चुका है। इसके लिए शासन से भी हरी झंडी मिल चुकी है। दो हिस्सों में होने वाला कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सुबह 10 बजे ट्रांसपोर्टनगर डिपो में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव कई सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


इस मौके पर ट्रेन संचालन के लिए बैकअप कंट्रोल सेंटर, डिपो कंट्रोल सेंटर, विद्युत सबस्टेशनों को शामिल किया गया है। ट्रायल से लेकर 26 मार्च से होने वाले कॉमर्शियल रन के लिए ये सुविधाएं बेहद अहम हैं। डिपो के लोकार्पण के बाद ट्रायल शुरू करने के लिए वे मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे।

सिंगारनगर स्टेशन तक जाएगी मेट्रो

लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
डिपो से ट्रेन रवाना होने के बाद रैंप से होते हुए ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यहां से 10-15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन सिंगारनगर स्टेशन के लिए रवाना होगी। यह पूरा ट्रायल रन डिपो में बने बैकअप कंट्रोल रूम से नियंत्रित किया जाएगा।

सिंगारनगर स्टेशन से पहले ही अवध चौराहे पर सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मेट्रो की अगवानी करेंगे। यहां उनका संबोधन होगा। इसमें मुख्यमंत्री के साथ अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सिंगारनगर स्टेशन को जाती मेट्रो को यहां शहरवासी देख सकेंगे। 

स्टील के पुल से गुजरती मेट्रो को देखना होगा खास अनुभव

डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
एक दिसंबर को एलीवेटेड रूट पर ट्रेन के दिखने के साथ ही एक और बड़ा प्रयास होगा। ट्रेन अवध चौराहा पर बने 60 मीटर लंबे स्पेशल स्पैन से भी गुजरेगी। 

यहां स्टील से एक पुल लखनऊ मेट्रो ने बनाया है। बिना पिलर्स के बना 60 मीटर लंबा यह स्टील का पुल खासतौर पर अवध चौराहा के लिए डिजाइन कराया गया। इससे अंबेडकर प्रतिमा को चौराहा से शिफ्ट नहीं करना पड़ा। वहीं यहां से गुजरने वाला ट्रैफिक भी अब बाधित नहीं होगा। ट्रेन को स्टील के पुल से गुजरता देखना भी एक खास अनुभव होगा।

उद्घाटन कार्यक्रम को अब पूरी तरह शासन ने अपने हाथ में ले लिया है। कार्यक्रम में कौन शामिल होगा? निमंत्रण पत्र पर किसका नाम छपेगा? यह सब शासन के अधिकारी तय कर रहे हैं। 

हालांकि, इस बीच केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी भी संभव है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकैया नायडू के अलावा लखनऊ के सांसद व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हो सकते हैं। इन सभी को निमंत्रण भी लखनऊ मेट्रो की तरफ से आधिकारिक रूप से भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

कार्यक्रम एक नजर

लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
- सुबह 10 बजे मेट्रो डिपो का लोकार्पण
- सुबह 10:30 बजे ट्रेन के ट्रायल को हरी झंडी
- सुबह 11 बजे अवध चौराहा पर जनसभा
- सुबह 11 बजे जनसभा के बीच मेट्रो ट्रेन की अगवानी

मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो को ट्रायल के लिए एलीवेटेड रूट पर उतारने से पहले डायनामिक ट्रायल में हर अहम चीजों की बारीकी से जांच हो रही है। 

ब्रेकिंग सिस्टम, बैकअप कंट्रोल रूम से नियंत्रण, ऑसिलेशन यानी ट्रेन के झटके लेने की स्थिति की जांच की जा रही है। ट्रायल में ट्रेन के ओके होने के बाद इसे एलीवेटेड रूट पर ले जाया जा सकेगा। 

गौरतलब है कि 20 नवंबर की रात से मेट्रो का स्टेटिक ट्रायल यानी उसके पुर्जों की जांच की जा रही थी। यहां से ओके होने के बाद 27 से डायनामिक ट्रायल के लिए इंस्पेक्शन बे में ट्रैक पर उतारा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें