फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः मेट्रो स्टेशनों पर आधे गेट रहेंगे बंद, यूपीएमआरसी ने जारी की कार्ययोजना

Wed, 02 Sep 2020 11:11 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो के सात सितंबर से शुरू हो रहे संचालन में स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर व्यवस्था बदली रहेगी। रेडलाइन पर सभी स्टेशनों के आधे गेट बंद रहेंगे। केवल दो गेट से ही प्रवेश और निकासी यात्रियों की होगी। दोनों ही गेट से यात्री अंदर और बाहर जा सकेंगे। ट्रेन में यात्रा के लिए एक सीट छोड़कर बैठने की अनुमति होगी। यात्रा के समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा। यात्री के मास्क पहनकर नहीं आने पर इसे मेट्रो स्टेशन पर शुल्क देकर उपयोग के लिए खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन


बुधवार को लखनऊ मेट्रो ने संचालन के लिए अपनी कार्ययोजना जारी कर दी। डीजीएम पीआर पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले ही दिन से मेट्रो ट्रेनें सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चलेंगीं। यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग के लिए सभी स्टेशनों पर डेस्क तैयार हो गई है। हर स्टेशन पर दो गेट से आना-जाना यात्रियों का होगा। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि अतिरिक्त स्टाफ की जरूरत सभी गेट पर कोविड हेल्प डेस्क के लिए होती। दिल्ली में केवल एक गेट से ही एंट्री दी जा रही है। 
सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग जैसे तापमान की जांच, मास्क, आरोग्य सेतु एप की जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। हर साढ़े पांच मिनट पर दूसरी ट्रेन आएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर प्रतीक्षा में रखी गई ट्रेनों को रवाना कर दिया जाएगा। इससे तय अंतराल से पहले ही ट्रेनों की आवाजाही होने से भीड़ छंट सकेगी। इसके लिए 20 में से 16 ट्रेनों का संचालन ही किया जाएगा। चार ट्रेनों को जरूरत के समय के लिए प्रतीक्षा में रखा जाएगा।
विज्ञापन


यह रहेगी लखनऊ मेट्रो की व्यवस्था
- टिकट काउंटर और दूसरी जगहों पर सामाजिक दूरी अनिवार्य
- मास्क के साथ ही यात्रा की अनुमति
- तापमान अधिक होने पर यात्रा की अनुमति नहीं
- आरोग्य सेतु एप नहीं होने पर रजिस्टर में यात्री की एंट्री होगी
- ट्रेनों का संचालन सभी स्टेशनों से होगा और सभी जगह ट्रेन रूकेगी
- धातु का सामान लेकर यात्रा नहीं करें, ऐसा बिना छुए यात्रा के लिए जरूरी
- दोनों गेट पर सैनिटाइजर मौजूद रहेगा, हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश मिलेगा
- ट्रेनों और स्टेशन परिसर को नियमित रूप से सैनिटाइज करेगा

टॉकिंग हेड
मेट्रो का संचालन दूसरे पब्लिक ट्रंासपोर्ट की तुलना में सुरक्षित है। ऐसा न्यूनतम संपर्क की हमारी कार्ययोजना की वजह से है। टिकट खरीदने की जगह यात्रियों को स्मार्ट कार्ड का उपयोग करने के लिए हम प्रोत्साहित कर रहे। इस कार्ड को किसी भी जगह छुआने की जरूरत नहीं। मशीन के पास लेकर जाने से ही किराए की कटौती हो जाएगी। टोकन को भी हर उपयोग के बाद यूवी मशीनों से सैनिटाइज किया जाएगा। ट्रेनों के अंदर सामाजिक दूरी और मास्क की निगरानी 
विज्ञापन

कैमरों से लगातार की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें