चारबाग से बसंतकुंज के बीच मेट्रो के सेकेंड फेज का निर्माण कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि पहले चरण में 40 एकड़ में बसंतकुंज में डिपो का निर्माण करवाया जाएगा। इसके बाद रूट पर एलिवेटेड व अंत में अंडरग्राउंड स्टेशनों को बनवाया जाएगा।
मेट्रो सेकेंड फेज के तहत 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें सात भूमिगत व पांच एलिवेटेड स्टेशन होंगे। चारबाग(भूमिगत), गौतमबुद्धनगर(भूमिगत), अमीनाबाद(भूमिगत), पांडेगंज(भूमिगत), सिटी रेलवे स्टेशन(भूमिगत), मेडिकल चौराहा(भूमिगत), चौक(भूमिगत), ठाकुरगंज(एलिवेटेड), बालागंज(एलिवेटेड), सरफराजगंज(एलिवेटेड), मूसाबाग(एलिवेटेड), बसंतकुंज(एलिवेटेड) स्टेशन होंगे।
चारबाग, मेडिकल कॉलेज, चौक स्टेशनों की लोकेशन मुख्य जगह से दूर होगी। पूरे निर्माण कार्य में बसंतकुंज में पहले डिपो बनाया जाएगा। इसके बाद एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन व अंत में अंडरग्राउंड स्टेशन बनेंगे।- सुशील कुमार, प्रबंध निदेशक, मेट्रो