फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ने लगी लखनऊ मेट्रो, स्टेशनों पर आधे गेट बंद, मास्क होने पर ही मिल रही एंट्री

Mon, 07 Sep 2020 09:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
दौड़ने लगी लखनऊ मेट्रो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मेट्रो फिर से पटरी पर दौड़ने लगी है। लखनऊ मेट्रो सेवाएं आज सुबह 7 बजे से फिर से शुरू हो गई। लखनऊ मेट्रो के संचालन को लेकर स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर व्यवस्था बदली हुई है।
विज्ञापन


रेडलाइन पर सभी स्टेशनों के आधे गेट बंद हैं, केवल दो गेट से ही प्रवेश और निकासी की व्यवस्था की गई है। ट्रेन में यात्रा के लिए एक सीट छोड़कर बैठने की व्यवस्था की गई है। यात्रा के समय यात्री को मास्क पहनना अनिवार्य है, मास्क पहनकर नहीं आने पर मेट्रो स्टेशन पर शुल्क देकर यात्री को पहले मास्क खरीदना होगा, फिर उसे एंट्री मिलेगी। 

आपको बता दें कि बुधवार को लखनऊ मेट्रो ने संचालन के लिए अपनी कार्ययोजना जारी की थी। डीजीएम पीआर पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले ही दिन से मेट्रो सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चलेंगीं। यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग के लिए सभी स्टेशनों पर डेस्क तैयार हो गई है। 
विज्ञापन


हर स्टेशन पर दो गेट से आना-जाना यात्रियों का होगा। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि अतिरिक्त स्टाफ की जरूरत सभी गेट पर कोविड हेल्प डेस्क के लिए होती। दिल्ली में केवल एक गेट से ही एंट्री दी जा रही है। 
 
विज्ञापन

सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग जैसे तापमान की जांच, मास्क, आरोग्य सेतु एप की जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। हर साढ़े पांच मिनट पर दूसरी ट्रेन आएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर प्रतीक्षा में रखी गई ट्रेनों को रवाना कर दिया जाएगा। 

इससे तय अंतराल से पहले ही ट्रेनों की आवाजाही होने से भीड़ छंट सकेगी। इसके लिए 20 में से 16 ट्रेनों का संचालन ही किया जाएगा। चार ट्रेनों को जरूरत के समय के लिए प्रतीक्षा में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें