लखनऊ मेट्रो आज पूरे दिन नहीं चलेगी। यह निर्देश मेट्रो के एमडी ने सुरक्षा कराणों के चलते दिया है। इस दौरान पूरे रूट की जांच की जाएगी। इससे पहले मेट्रो की यात्री सेवा दोपहर 12 बजे तक बंद रहनी थी, जिसे बाद में इसे पूरे दिन के लिए लागू कर दिया गया। लखनऊ मेट्रो कॉमर्शियल रन के लिए तैयार है कि नहीं, यह सीएमआरएस अरविंद कुमार जैन एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया के बीच शुक्रवार को खुद ट्रेन चलाकर देखेंगे। इसके लिए पूरे सिग्नल और ओएचई सिस्टम को फाइनल शिड्यूल पर सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक शिफ्ट किया जाना था।