फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फुल स्पीड में बढ़ेगा लखनऊ मेट्रो प्रोजेक्ट

Thu, 07 Nov 2013 05:23 PM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र से मेट्रो रेल परियोजना (लखनऊ) को हरी झंडी मिलने की सुगबुगाहट के बीच डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से औपचारिक मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और डीएमआरसी एमडी के बीच दोपहर 12:00 बजे बैठक सीएम आवास में प्रस्तावित है। यहां लखनऊ मेट्रो को लेकर कई अहम फैसले होने की संभावना है।

इसके अलावा डीएमआरसी इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने में किस तरह से मदद करेगा, इस संबंध में भी वार्ता होगी। मंगू सिंह के साथ डीएमआरसी के कुछ अन्य आला अधिकारी भी शामिल होंगे।

केंद्र सरकार लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना को अगले कुछ दिनों में सैद्धांतिक सहमति दे सकती है। इस संबंध में जितने भी विभागों से टिप्पणी लखनऊ मेट्रो की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के संबंध में मांगी गई थी, उन सबने अपनी अपनी आख्या दे दी है।
विज्ञापन


केवल एक-दो विभाग की टिप्पणी आना बाकी है। इस संबंध में राय मिलते ही राजधानी में मेट्रो रेल परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए स्वीकृति मिल जाएगी।

इस संबंध में केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मेट्रो योजना के प्रथम चरण अमौसी से आलमबाग का काम राज्य कैबिनेट के एप्रवूल से ही शुरू करने का फैसला किया जा चुका है।

इस संबंध में अगली कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके साथ ही डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह के मुख्यमंत्री से मुलाकात होने के बाद योजना के और तेजी पकड़ने की उम्मीद की जा रही है।

इस बैठक में डीएमआरसी की आने वाले समय में किस तरह से मदद मिलेगी। किस तरह से इस काम को तेजी से किया जा सकता है।

इस बैठक में मंगू सिंह सीएम को दिल्ली और अन्य राज्य जहां डीएमआरसी काम कर रहा है, वहां किस तरह से तेजी से काम किया गया, इसके उपाय भी बताएंगे।

काम आएगा मंगू सिंह का यूपी कनेक्शन
मंगू सिंह उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले हैं। उनका जन्म स्थान नजीमाबाद बिजनौर में हुआ। उनकी पढ़ाई आईआईटी रुड़की (तत्काल में यूपी का हिस्सा) हुई। ऐसे में मंगू सिंह का यूपी कनेक्शन इस परियोजना की प्रगति में खासा काम आ सकता है।

पूर्व एमडी श्रीधरनर के बाद 31 मार्च-2012 को मंगू सिंह ने डीएमआरसी एमडी का कार्यभार संभाला। उनके कार्यकाल में न केवल नए कॉरिडोर पर तेजी से काम हुआ।

बल्कि, डीएमआरसी ने जनसुविधाओं को लेकर भी खासी प्रगति की है। इसके अतिरिक्त देश के कई राज्यों में डीएमआरसी ने मेट्रो के काम को तेजी से आगे बढ़ाया। जिसमें हाल ही में जयपुर मेट्रो का ट्रायल रन शुरू किए जाने की कामयाबी भी जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें