फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकीपीडिया पर जानिए मेट्रो की प्रोग्रेस रिपोर्ट

Tue, 17 Sep 2013 02:03 AM IST
ऋषि मिश्रा/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में मेट्रो रेल की अब तक की तमाम प्रगति की रिपोर्ट अब वेबपेज विकीपीडिया पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो नाम से यह पेज गूगल पर एक सर्च के बाद ही खोजा जा सकता है। इसमें मेट्रो पर आने वाला कुल खर्च, प्रस्तावित रूट, भूमिगत, फ्लाई ओवर जैसी सभी जानकारियां ऑनलाइन खोजी जा सकती हैं।

वहीं, लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के गठन के साथ ही विस्तृत वेबसाइट भी लांच की जाएगी। इसमें मेट्रो परियोजना से जुड़ी समस्त जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


विकीपीडिया पर मेट्रो परियोजना के इतिहास, एक्सटर्नल लिंक्स, टाइमलाइन और रेफरेंस जैसे लिंक दिए गए हैं।

इनसे मेट्रो की बहुत सारी जानकारियों के अलावा समाचार पत्रों में इस विषय में जो जानकारियां दी गई हैं, उनको भी शामिल किया गया है। इसके अलावा एक्सटर्नल लिंक्स पर क्लिक करके अन्य जानकारियां भी मिल सकेंगी।
विज्ञापन


उधर, मेट्रो सेल के चेयरमैन राजीव अग्रवाल का कहना कि एलएमआरसी के गठन के साथ मेट्रो की एक विस्तृत वेबसाइट भी लांच की जाएगी। इसके जरिए भी लोग लखनऊ मेट्रो से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें