फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : मीडियाकर्मी को बंधक बनाकर पीटा, सन अस्पताल का संचालक गिरफ्तार

Tue, 25 May 2021 01:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सन अस्पताल में सोमवार देर शाम को एक मीडियाकर्मी को बंधक बनाकर पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मीडियाकर्मी को मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभूतिखंड थानाक्षेत्र में स्थित सन अस्पताल में सोमवार देर शाम को एक मीडियाकर्मी को बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मीडियाकर्मी को मुक्त कराया। वहीं अस्पताल संचालक अखिलेश पांडेय उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, इंदिरानगर के मानस एन्क्लेव निवासी नितीन मिश्र एक निजी न्यूज चैनल में मार्केटिंग का काम करते हैं। वह सोमवार शाम को वैभवखंड स्थित सन अस्पताल में विज्ञापन के सिलसिले में गए थे। वहां प्रबधंक अखिलेश पांडेय उर्फ मोनू व उसके सहयोगियों ने बंधक बनाकर मारा पीटा। किसी तरह उन्होंने अपने साथियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी हुई। 

पुलिस टीम ने पहुंचकर अस्पताल के प्रबंधक अखिलेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके साथी फरार हो गए। पुलिस ने नितिन मिश्रा की तहरीर पर बंधक बनाकर पीटने व धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, सन अस्पताल के खिलाफ फार्मेसी के नाम पर ठगी करने व कोविड मरीजों से अधिक वसूली करने के मामले में मुकदमा दर्ज है। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें