लखनऊ के कार्यवाहक मेयर सुरेश अवस्थी को शुक्रवार रात हार्ट अटैक पड़ गया। परिजनों ने उन्हें लारी कॉर्डियोलॉजी में भर्ती करवाया जहां उनकी हालत में सुधार है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात साढ़े बारह उन्हें हार्टअटैक पड़ गया। अस्पताल ले जाने पर उनकी हालत में सुधार है। डॉक्टरों ने बताया कि माइनर अटैक था। वह खतरे से बाहर हैं। मंत्री आशुतोष टंडन ने अस्पताल जाकर उनके हालचाल लिए।
गौरतलब है कि मेयर दिनेश शर्मा के डिप्टी सीएम बनने के बाद सुरेश अवस्थी को कार्यवाहक मेयर का चार्ज दिया गया था।