फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : मायावती ने कहा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा में बसपा बन सकती है बेहतर विकल्प

Tue, 29 Jun 2021 08:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में आयोजित इस बैठक में सबसे पहले मायावती ने पार्टी संगठन की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि छोटी कैडर बैठकों पर ज्यादा जोर दिया जाए। इसके लिए उन्होंने नई गाइड लाइन भी जारी की।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं हरियाणा प्रदेश के स्टेट कमेटी पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि इन तीनों ही राज्यों में बसपा बेहतर विकल्प हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ जुट जाएं।

विज्ञापन


लखनऊ में आयोजित इस बैठक में सबसे पहले मायावती ने पार्टी संगठन की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि छोटी कैडर बैठकों पर ज्यादा जोर दिया जाए। इसके लिए उन्होंने नई गाइड लाइन भी जारी की। कहा कि प्रदेश से लेकर बूथ कमेटी तक काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बसपा बाबा साहेब के मिशन पर काम कर रही है हर राज्य में कुछ स्वार्थी लोग अपने स्वार्थ केलिए इसका इस्तेमाल कर इसे कमजोर कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।

ऐसे लोग विधायक आदि तो बन जाते हैं पर सरकारों के साम, दाम, दंड, भेद के सामने झुक जाते हैं या फिर अपना धर्म ईमान खो देते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस, मध्यप्रदेश में भाजपा तथा हरियाणा में भाजपा गठबंधन की सरकारों से लोग परेशान हैं। वहां आपसी खींचतान व टकराव के कारण अस्थिरता बनी है और जनकल्याण के काम प्रभावित हो रहे हैं। वहां कोरोना टीकाकरण का जरूरी काम भी प्रभावित हो रहा है। युवा बेरोजगार हैं। इन हालातों में बसपा को तीनों राज्यों में बेहतर विकल्प बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें