फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: जमीन की पैमाइश के विवाद में युवक को मारी तीन गोलियां, आरोपी फरार

Mon, 23 Nov 2026 03:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के एक गांव में जमीन पैमाइश को लेकर हुए विवाद में युवक पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल को तीन गोलियां सीने के नीचे दाहिनीं तरफ लगीं।
विज्ञापन
जमीन को लेकर हुआ था विवाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के कटरा बक्कास गांव में सोमवार दोपहर करीब दो बजे जमीन की पैमाइश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आलमबाग निवासी सरदार सुखविंदर सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से कटरा बक्कास निवासी नईम (38) पर गोली चला दी। तीन गोलियां लगने से नईम घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घायल को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक, आलमबाग निवासी सरदार सुखविंदर सिंह ने कटरा बखास में जमीन खरीदी थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह मजदूरों से जमीन पर काम करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस की जमीन के मालिक नईम को इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे। नईम ने बिना पैमाइश कराए काम कराने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि सुखविंदर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से नईम पर तीन गोलियां चला दीं। तीनों गोलियां सीने के नीचे दाहिनी तरफ लगीं। नईम का कहना है कि वह आरोपी को जानता तक नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोली मारने के बाद आरोपी पैदल ही भाग निकला।
विज्ञापन


आरोपी अर्जुनगंज स्थित शताब्दी अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज बताया गया है। घटना के समय वह अस्पताल से मोटरसाइकिल से निकला था। प्रभारी निरीक्षक राजीव के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें