फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: रिश्ता ठुकराने पर युवती को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Fri, 11 Apr 2025 02:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मामले में आरोपी, उसके परिवार, रिश्तेदार और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारा के हंसखेड़ा इलाके में बुधवार रात युवती अंशिका को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी पड़ोसी सतीश यादव को बृहस्पतिवार रात पारा में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद किया है।

 

अंशिका की मां अशोक कुमारी की तहरीर पर सतीश यादव, उसके भाई संदीप यादव, पिता राम सिंह, मां कमलेशा, रिश्तेदार काकोरी निवासी प्रदीप यादव और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया है।

  

ये भी पढ़े-  http://Weather Forecast UP : आज 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 में वज्रपात और 14 जनपदों में आंधी की चेतावनी

विज्ञापन


 ये भी पढ़े-  Lucknow University: बड़ा रूप ले सकती है छात्रों के वर्चस्व की जंग, पुलिस व एलआईयू को नहीं लगी भनक


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी सतीश की गिरफ्तारी के लिए टीम ने कई जगह दबिश दी और रात करीब दस बजे पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसके परिवार के अन्य नामजद लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ट्राॅमा में भर्ती अंशिका की हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप- रिश्ते से मना करने पर रंजिश रखे था आरोपी
अशोक कुमारी के अनुसार, कमलेशा नवरात्र पर बेटे संदीप यादव का रिश्ता उनकी बेटी अंशिका के लिए लाई थीं, पर उन्होंने मना कर दिया था। इस पर कमलेशा ने धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते बुधवार देर रात आरोपी उनके घर आ धमके और बात करने का दबाव बनाने लगे। अशोक कुमारी ने मना किया तो गाली-गलौज करने लगे। अंशिका ने विरोध किया तो सतीश ने उसे गोली मार दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें